पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक किया

स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | करतारपुराके अंकित पब्लिक सी.से.स्कूल में सोमवार को स्वाइन फ्लू अवेयरनेस कार्यक्रम हुआ। स्वाइन फ्लू जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के जरिए बेटी बचाओ का संदेश दिया। होम्योपैथिक प्रैक्टिशनर्स सोसायटी और जन जागृति मंच द्वारा कटेवा नगर स्थित बी.एस.एन सीनियर सैकंडरी स्कूल में स्वाइन फ्लू पर अवेयरनैस गोष्टी का आयोजन किया गया। सोयायटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गुप्ता और राजकीय चिकित्सालय देवी नगर के प्रभारी डॉ. अनिल नायर ने बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के टिप्स दिए। मानव समाज सेवा संस्थान के ललित शास्त्री और प्रमेंद्र मोहन शर्मा ने बच्चों को सफाई रखने,खाना पान में पोष्टिक आहार लेने के बारे में बताया।