पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए आज से तीन दिवसीय कार्यशाला

परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए आज से तीन दिवसीय कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| शहरमें सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था के विविध आयामों पर 10 से 13 फरवरी तक ओटीएस के प्रताप सभागार में तीन दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान सिंगापुर के प्रतिनिधियों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसका उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों में शहरी परिवहन योजना, मांग का मूल्यांकन, राष्ट्रीय शहरी परिवहन नीति, आधारभूत संरचना के लिए एकीकृत योजना सहित नगरीय क्षेत्र में परिवहन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।