पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंडेक्टिव इंक से ब्लॉक प्रिंट में उत्पन्न किया साउंड

कंडेक्टिव इंक से ब्लॉक प्रिंट में उत्पन्न किया साउंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके क्राफ्ट ब्लॉक प्रिंट के ब्लॉक्स को नई इलेक्ट्रिकल तकनीक से जोड़ने का लाइव डेमो स्टेशन दिया गया। यह प्रयोग फैलमॉन्ट यूनिवर्सिटी लंदन से आए डॉ. जस्टिन मार्शल ने स्टूडेंट्स को करके दिखाया। अवसर था आईआईसीडी में चल रहे अनबॉक्स डिजाइन फेस्टिवल का। इस मौके पर जस्टिन ने अपनी रिसर्च का डेमोंस्ट्रेशन दिया। उन्होंने स्टूडेंट्स के डिजाइनर ब्लॉक्स में कंडेक्टिव इंक भर कर डिजाइन बनाए और इस इंक के ब्लॉक को इलेक्ट्रिक वायर से कनेक्ट कर दिया। ऐसा स्पेशल इफेक्ट देने पर खास प्रिंटिंग होने के साथ-साथ पेपर कपड़े पर साउंड भी सुनाई देता है।

शहर के क्राफ्ट स्टूडेंट्स को कंडेक्टिव इंक के बारे में पहली बार कुछ इस तरह का इनोवेशन सीखने को मिला। अब इस प्रोजेक्ट वर्क को बच्चे दिल्ली में आयोजित होने वाले अनबॉक्स कार्यक्रम में भी प्रदर्शित करेंगे। इस फेस्टिवल के दौरान मार्शल ने सांगानेर बगरू प्रिंट के बारे में भी जाना। स्टूडेंट्स के साथ उन्होंने बगरू और सांगानेर पर विजिट कर नए ब्लॉक्स और तकनीक के बारे में आर्टिजंस से जानकारी ली। वे खुद आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए काम कर रहे हैं।

आईआईसीडी की असिस्टेंट प्रो. अनुजा के. सिसोदिया ने बताया कि स्टूडेंट्स इस प्रोजेक्ट को करके बहुत खुश हैं। इस फेस्टिवल के जरिए क्राफ्ट के क्षेत्र में बहुत कुछ नया सीखने को मिल रहा है।

new innovation