पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राडो का 1 से 4 लाख रुपए तक का वेडिंग कलेक्शन लॉन्च

राडो का 1 से 4 लाख रुपए तक का वेडिंग कलेक्शन लॉन्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेडिंगसीजन को देखते हुए राडो ब्रांड ने अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है। जयपुर में वर्ल्ड ट्रेड पार्क में मंगलवार को ये नया कलेक्शन अपने दिलकश अंदाज लॉन्च किया गया। इसकी रेंज 1 लाख रुपए से 4 लाख तक है। इसमें राडो ने फेस्टिव कलेक्शन हाइपरक्रोम और डायमास्टर, इंट्रीगल और सिन्ट्रा को पेश किया।

राडो के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आशीष चोपड़ा ने बताया कि यहां पर हीरों से जड़ी खूबसूरत वॉचेस की शृंखला को बड़े ही स्टाइल के साथ लॉन्च किया गया। ये कलेक्शन महिला और पुरुष दोनों के लिए खास रहेगा। वर्ल्ड ट्रेड पार्क में राडो बुटीक में कलेक्शन को सभी ने सराहा।

राडो हाइपरक्रोम कलेक्शन 1.20 लाख रुपए से शुरू हैं। इसमें 90 प्रतिशत सेरेमिक और 10 प्रतिशत हीटेड मेटेरियल का प्रयोग किया गया। 2.98 लाख रुपए से शुरू होने वाले डिया मास्टर रेंज की खासियत इसके ओपन डायल हैं। वहीं राडो इंट्रीग्रल 1 लाख से शुरू है। इसकी खासियत इसमें लगे 4 डायमंड हैं। इसके साथ ही 5.5 लाख की सिन्ट्रा में डायल के साथ बैंड में भी डायमंड का बखूबी इस्तेमाल किया गया था।

गौरतलब है कि राडो ने पहली बार वॉच मेकिंग में सेरेमिक का प्रयोग किया। बाद में ये ही इसका ब्रांड आइडेंटिफायर बन गया। इस साल राडो शाइनी और मैट फिनिश में ग्रे हाइटे सेरेमिक पेश कर रही है जो कि वॉच इंडस्ट्री में अगली पहल है।