- Hindi News
- एसएमएस अस्पताल में खून बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार
एसएमएस अस्पताल में खून बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार
जयपुर| सवाईमानसिंह अस्पताल में मंगलवार को एक जनसेवा समूह ने खून बेचने वाले तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ कर मोतीडूंगरी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच में मामला सही पाए जाने पर बदायूं उप्र निवासी राजेश खाती (22), सलेमपुर करौली निवासी छुट्टन लाल (19) इंद्रा नगर कच्ची बस्ती जयपुर निवासी संजय सिंधी (37) को गिरफ्तार किया है।
पब्लिक हैल्थ ग्रुप जन सेवा समूह के अध्यक्ष जयप्रकाश बुनकर ने थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि अस्पताल में खून बेचने की जानकारी मिली थी। मंगलवार शाम जन सेवा समूह के कार्यकर्ता बर्न वार्ड में भर्ती एक मरीज के परिजनों से मिले। उनको ब्लड की जरूरत थी। वार्ड के बाहर तीनों युवक मिले। युवकों ने एक यूनिट ब्लड के लिए 3500 रु. में सौदा किया। वे दो घंटे तक अस्पताल में घूमते रहे। बाद में समूह के कार्यकर्ताओं ने तीनों युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।