पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी दस्तावेज से शैक्षणिक संस्थान पर कब्जा करने का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज से शैक्षणिक संस्थान पर कब्जा करने का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| सेंचुरियनइंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज संस्था पर फर्जी दस्तावेजों से कब्जा जमाने के आरोपी पटेल नगर बाईस गोदाम निवासी विजय कटियार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने संस्था अध्यक्ष का फर्जी त्याग-पत्र बनवाया और खुद अध्यक्ष बन गया। एफएसएल जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए।

रवि बाल निकेतन संस्थान का प्रताप नगर सेक्टर 18 में सेंचुरियन इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज नाम से कॉलेज चलता है। रवि बाल निकेतन समिति के जनवरी 2010 में चुनाव हुए थे। चुनाव पांच वर्ष के लिए हुए जिनमें संतोष सागर कॉलोनी ब्रह्मपुरी निवासी कांता प्रसाद को अध्यक्ष मंजुला शर्मा को मंत्री चुना गया था। कांता प्रसाद की बीमारी का फायदा उठाकर विजय कटियार ने मई 2011 में नवीन कार्यकारिणी बनाई।

संस्थान के अध्यक्ष कांता प्रसाद के त्याग पत्र के फर्जी दस्तावेज बनाएं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विजय कटियार संस्थान का अप्रेल 2012 में अध्यक्ष बन गया। इसके बाद मनमर्जी से संस्थान को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। कांता प्रसाद ने इस मामले की जून 2013 में रिपोर्ट दर्ज करवाई। दस्तावेज की एफएसएल में जांच की गई जिसमें फर्जी पाए गए। इस आधार पर विजय को गिरफ्तार कर लिया।