पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैकंड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी को पात्रता सूची

सैकंड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी को पात्रता सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | थर्डग्रेड से सैकंड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी के लिए वित्त वर्ष 2014-15 की पात्रता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। सूची के साथ सात दिन में अापत्तियां मांगी गई हैं। संबंधित शिक्षक अपने संस्था प्रधान और जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आपत्तियों को रख सकते हैं। सूची के मुताबिक गणित में 621, हिन्दी में 160, अंग्रेजी में 150, विज्ञान में 150, संस्कृत में 460 और सामाजिक विज्ञान में 170 शिक्षकों का नाम शामिल है। अब राजस्थान लोक सेवा आयोग डेट देगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पात्रता सूची जारी करने के बारे में माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक प्रदीप शील ने बताया कि आपत्तियों का निराकरण दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। इधर, थर्ड से सेकंड ग्रेड शिक्षकों के लिए 2008-09 से 2012-13 तक की रिव्यू डीपीसी और 2013-14 की नियमित डीपीसी की सूची मंगलवार को जारी हो गई।