पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी नहीं है तो नियुक्ति दें

शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी नहीं है तो नियुक्ति दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। हाईकोर्टने द्वितीय श्रेणी सामाजिक विज्ञान विषय के 706 पदों की शिक्षक भर्ती- 2013 परीक्षा के पेपर लीक मामले में स्पष्ट किया है कि यदि भर्ती में गड़बड़ी नहीं हो तो सरकार नियुक्ति दे सकती है। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने यह आदेश में पवित्रा बोहरा के प्रार्थना पत्र पर दिया। अदालत ने कहा कि उचित आदेश के लिए मामले को संबंधित पीठ में 12 जनवरी को लगाया जाए। प्रार्थना पत्र में अदालत के उस आदेश में स्पष्टीकरण मांगा था जिसमें कहा था कि जब तक एसओजी मामले को निष्पक्ष नहीं पाए तब तक नियुक्ति नहीं दी जाए। प्रार्थी के अधिवक्ता विज्ञान शाह ने अदालत को बताया कि मामले में बीकानेर में एफआईआर दर्ज हुई थी।