- Hindi News
- ग्राम पंचायतों में रोजगार के लिए लगेगा मेला
ग्राम पंचायतों में रोजगार के लिए लगेगा मेला
जयपुर | हुनरमंदरोजगार के लिए बुधवार को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में नौकरी पाने के इच्छुक आवेदन भरकर दे सकते हैं। युवाओं को आईटी, रिटेल, ब्यूटी कल्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स, सुरक्षा गार्ड, भवन निर्माण, यात्रा-पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, हॉस्पिटेलिटी सहित 20 क्षेत्रों में आवेदन के बाद ट्रेनिंग दी जा सकेगी। विशेष ग्रामसभा में वे युवक आवेदन कर सकते हैं जिनका नाम बीपीएल सूची 2002 या पूरक बीपीएल सूची 2006, 2008, 2010 अौर 2012 में शामिल है। महात्मा गांधी नरेगा में 3 वर्षों के दौरान 35 दिनों तक काम किए हुए हैं या फिर पंचायत ने जिनको गरीब माना है।