9 नायब तहसीलदार तहसीलदार बनाए
जयपुर। राज्यसरकार ने नौ नायब तहसीलदारों से तदर्थ नव पदोन्नत तहसीलदारों का पदस्थापन किया है। राजस्व मंडल अजमेर ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए। राजस्व मंडल के आदेशानुसार ब्रदी लाल मीणा को तहसीलदार हिंडोली, बाबूलाल वर्मा को लालसोट, धर्म चंद सैनी को फागी, मगनलाल जैन को वजीरपुर, सुरेश चंद शर्मा को जयपुर, कुपा राम लुहार को आबूरोड, जगदीश प्रसाद को करौली, चंद्रपाल को रूपवास और पन्नालाल रैगर को बारां का तहसीलदार बनाया है।