पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कद्र नहीं हुई तो इस्तीफा दे दूंगा : विधायक

कद्र नहीं हुई तो इस्तीफा दे दूंगा : विधायक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। जनसंघके जमाने के नेता और वरिष्ठ विधायक नवनीतलाल निनामा ने कहा कि वे पार्टी में अपनी अहमियत जानकर इस्तीफा देंगे। वे पहले मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलेंगे, जिनसे मिले जवाब के आधार पर अपना त्यागपत्र देंगे। विदित रहे, दो माह पहले विधायक नवनीतलाल निनामा ने कहा था कि यदि सांसद मानशंकर निनामा की शह पर भाजपा में हरेंद्र को प्रधान बनाया तो वे त्यागपत्र दे देंगे। अब हरेंद्र निनामा शनिवार को प्रधान बन गए हैं।

पिछले कुछ अर्से से भाजपा में अपनी घटती पूछ-परख को लेकर वरिष्ठ विधायक पार्टी नेताओं से खफा चल रहे हैं। घाटोल में भाजपा के हरेंद्र निनामा को आगे बढ़ाने पर वे पार्टी नेता और सांसद की खिलाफत कर चुके हैं। वे लक्ष्मण नामक कार्यकर्ता को प्रधान बनाना चाहते थे, लेकिन नेताओं ने बुजुर्ग विधायक की एक नहीं सुनी। निनामा सोमवार को जयपुर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए समय लेंगे।