- Hindi News
- सर्राफा व्यापारियों की आंखों में मिर्च डालकर 28 लाख लूटे
सर्राफा व्यापारियों की आंखों में मिर्च डालकर 28 लाख लूटे
ज्वैलर पर फायरिंग साढ़े 55 लाख लूटे
बच्चे कैशियर से दो लाख छीन ले गए
भरतपुर।डीगके कोर्ट परिसर में सोमवार को फोटो स्टेट कराने आए तहसील के कैशियर से दो नाबालिग लड़कों ने दो लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। लोगों ने एक नाबालिग को पकड़ लिया जबकि दूसरा बैग लेकर फरार हो गया। तहसील में कैशियर नटवर लाल शर्मा सुबह एसबीबीजे बैंक से दो लाख एक हजार 942 रुपए लेकर ऑफिस के लिए निकले थे। रास्ते में कोर्ट परिसर में कुछ कागजात की फोटो कॉपी कराने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक आठ साल के बच्चे ने रुपए से भरा बैग छीनकर साथी को दिया और दोनों भाग निकले। कैशियर ने पीछा किया तो बच्चे ने साथी को कंधे पर चढ़ाया और रूपसागर तालाब की दीवार से जल महल में कुदा दिया। इसी दौरान कैशियर और अन्य लोगों ने एक नाबालिग बच्चे को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी पैसे लेकर फरार हो गया।
क्राइम रिपोर्टर|धौलपुर
बसेड़ीके कोटरा गांव के पास लखुआ का अड्डा पर हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार को सुबह 6 बजे सराफा व्यवसायी योगेश गर्ग पर फायरिंग की और 55 लाख रुपये मोबाइल फोन लूट लिए। बाड़ी कस्बा निवासी योगेश गर्ग साथियों के साथ बोलेरो से जयपुर सामान खरीदने रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सैंपऊ सीओ अर्जुन सिंह शेखावत, बसेड़ी थाना प्रभारी पिंटू कुमार सहित कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित व्यापारी योगेश गर्ग पुत्र बृजमोहन गर्ग निवासी हौद बाड़ी ने पुलिस में लूट का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि पीड़ित योगेश गर्ग एवं उसके चाचा राकेश मित्तल, बहनोई बलवीर बोलेरो (आरजे 11 टीए 813) से सामान खरीदने जयपुर जा रहे थे। बोलेरो को अलीगढ़ निवासी रामवरन चला रहा था। रास्ते में बदमाशों ने गाड़ी को रुकवाकर मारपीट की और हथियारों के बल पर साढ़े 55 लाख रुपए तथा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
हथियारएवं लाठी से लैस थे बदमाश
पीड़ितव्यापारी योगेश गर्ग ने बताया कि लूट की वारदात के समय सभी 9 बदमाश नकाबपोश में थे तथा जिनमें से तीन बदमाशों के पास बंदूक तथा 6 बदमाशों के पास डंडे थे। जिनमें से एक बदमाश ने पीड़ित व्यापारी की कनपटी पर बंदूक रख रुपयों से भरे बैग तथा एक मोबाइल छीन लिया। वारदात के समय नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने डंडों से पीटा। जिसकी वजह से तीनों के चोटें आईं है।