पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर | आपसीरंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच एसआई चंद्रपाल सिंह कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बैनाड़ रोड निवासी चंद्रसिंह राठौड़, दिलीप सिंह, दशरथ सिंह महेंद्र सिंह है। आरोपियों ने आपसी रंजिश में 29 नवंबर 14 को पवनपुरी कॉलोनी, बैनाड़ रोड निवासी पुष्पेंद्र सिंह पर तलवारों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। तब से पुलिस को उनकी तलाश थी।

अवैध शराब बेचते गिरफ्तार

अवैधरूप से शराब बेचने के आरोप में करधनी थाना पुलिस ने सोमवार को घनश्याम बावरिया को गिरफ्तार किया है। वह श्याम विहार, गोकुलपुरा में रहता है। उप निरीक्षक मानसिंह भामूं को घनश्याम द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। तब उसे पकड़कर अवैध शराब जब्त कर ली।