दुष्कर्म का आरोपी युवक पकड़ा गया
जयपुर | कानोतापुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक, पीड़िता को बहलाकर रविवार शाम नायला के पास ले गया था। सोमवार सुबह युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुिलस ने बताया कि यूपी में जालौन गोपालपुर निवासी दीपू उर्फ सुधीर (22) को गिरफ्तार किया है।
सुधीर का परिवार गत तीन वर्ष से कानोता इलाके में पानी पताशी का ठेला लगाता हैं।
होटल में अभद्रता का आरोपी गिरफ्तार
संजय सर्किल थाना पुलिस ने सोमवार को संसार चंद्र रोड पर एक होटल में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी होटलकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जमवारामगढ़ निवासी सुमेर सिंह खेतड़ी हाउस चांदपोल में किराए से रहता है।