जिला प्रमुख ने संभाला कार्यभार
जयपुर | जयपुरजिले के नव निर्वाचित जिला प्रमुख मूलचंद मीणा ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद जिला प्रमुख ने जिला परिषद के सीईओ, एसीईओ और अन्य अधिकारियों को जयपुर जिले को मॉडल जिला बनाने का निर्देश दिया। जिला प्रमुख ने अधिकारियों को आम जनता से जुड़े ग्रामीण विकास के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने को कहा। इसके साथ ही जिले में चल रही योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला प्रमुख ने कर्मचारियों की कार्य प्रणाली को भी देखा।