पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉल टैक्सी कैब के खिलाफ किया प्रदर्शन

कॉल टैक्सी कैब के खिलाफ किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | कॉलटैक्सी कैब के खिलाफ सोमवार को ऑल राजस्थान टूरिस्ट कार एसोसिएशन की ओर से रिद्धि-सिद्धि तिराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह महरोली के नेतृत्व में किया। एसोसिएशन का आरोप है कि कैब में बिना परमिट और ड्राइवरों के सत्यापन के चल रहे हैं। ऐसे में टूरिस्टों के साथ हो रहे अभद्रता को शहर की छवि खराब हो रही है। उन्होंने अभद्रता करने वाले ड्राइवरों और कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं संयुक्त ऑटो चालक संघर्ष समिति ने कॉल टैक्सी कैब के विरोध में सोमवार को परिवहन सचिव को ज्ञापन दिया। समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान का कहना है कि कैब बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही। इन पर सरकार ने पाबंदी नहीं लगाई तो आंदोलन किया जाएगा।