पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक से 19 साल तक के बच्चों को डी वर्मिंग की मुफ्त दवा आज से

एक से 19 साल तक के बच्चों को डी-वर्मिंग की मुफ्त दवा आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकृमि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में राजस्थान समेत 11 राज्यों के एक से 19 साल तक की उम्र के बच्चों को मंगलवार से एलबेन्डाजोल दवा निशुल्क मिलेगी।

स्कूलों में दस 13 फरवरी तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 10 से 13 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में स्कूल के बच्चों को दवा देकर किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि राजस्थान में हैल्थ इंडिकेटर जैसे मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए हाई फोकस जिलों के लिए वित्तीय राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य में ओपीडी इनडोर में आने वाले मरीजों के लिए संचालित निशुल्क दवा जांच योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।

इन राज्यों में निशुल्क

कार्यक्रमके तहत प्रथम चरण में नेशनल डी-वर्मिंग डे (10 फरवरी) से अभियान शुरू किया जाएगा। प्रथम चरण में राजस्थान समेत मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर नगर हवेली, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और त्रिपुरा में 14 करोड़ बच्चों को निशुल्क दवा िपलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों में दस 13 फरवरी तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 10 से 13 फरवरी तक दवा पिलाई जाएगी।

दक्षिण राज्यों की तरह बने मेडिकल हब : चिकित्सा मंत्री

चिकित्सामंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि दक्षिण राज्यों की तरह राजस्थान भी मेडिकल हब बने। यहां पर सात नए खुलने वाले मेडिकल कॉलेज के शुरू होने के बाद राज्य के छात्रों को तो बाहर जाना पड़ेगा, ही आने वाले दिनों में डॉक्टरों की कमी रहेगी। राज्य के दस जिलों में मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर भारत सरकार के सचिव बी.पी.शर्मा, अतिरिक्त सचिव सी.के.मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ.राकेश कुमार एवं राजस्थान के प्रमुख सचिव ( चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) मुकेश शर्मा समेत अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

24 करोड़ बच्चे परजीवी कृमि के संक्रमण से ग्रसित

देशमें मिट्टी से फैलने वाले हैलमिन्थस परजीवी कृमि के संक्रमण से 24 करोड़ बच्चे ग्रसित हैं। जिसके कारण बच्चे कुपोषण, खून की कमी, शारीरिक मानसिक विकास का नहीं होना जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। एविडेंस एक्शन डी-वर्मिंग वर्ल्ड इनिशिएटिव के इंडिया प्रोग्राम की निदेशक प्रिया झा के अनुसार स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य शिक्षा के साथ समय-समय पर बच्चों को डी-वर्मिंग की दवा देने से कृमियों के फैलाव सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सकता है।

जयपुर. सोमवारको केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्कूली बच्चों को दवा पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। पंचायतीराज संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ मंत्री राजेन्द्र राठौड़ सहित चिकित्सा विभाग के अफसर शामिल थे।