पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाजे बाजे से निकला चादर जुलूस, उमड़े अकीदतमंद

गाजे-बाजे से निकला चादर जुलूस, उमड़े अकीदतमंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| बंधकी घाटी पुरानी चुंगी नाका दिल्ली बाईपास, रामगढ़ मोड़ पर हजरत दरवेश फाजल शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवस उर्स के तहत सोमवार को कुरआन ख्वानी और मिलाद शरीफ हुई। इस अवसर पर चादर जुलूस निकला।

जुलूस गाजे-बाजे के साथ पठान समाज, मछली मार्केट खुमरान, बासबदनपुरा, मोहल्ला महावतान, नीलगरान, कायमखानी लाल मस्जिद की ओर चादर पेश की गई। कादरी चिश्ती साबरी नियाजी के सिलसिले के मुरीद अकीदत मंद ख्वाजा जायरीन उर्स में शामिल हुए। हाजी रफत खान सहित कई लोगों ने उर्स में भाग लिया। रात्रि में महफिले कव्वाली का आयोजन हुआ। इसमें प्रसिद्ध कव्वालों ने अपने कलाम पेश किए। मंगलवार को सुबह 9 बजे कुरआन ख्वानी होगी। सुबह 11 बजे लंगर होगा। शाम 4 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी।