- Hindi News
- बी 2 बाईपास और मुरलीपुरा में जेडीए ने हटाए दो धार्मिक स्थल
बी-2 बाईपास और मुरलीपुरा में जेडीए ने हटाए दो धार्मिक स्थल
जयपुर| जेडीएके प्रवर्तन दस्ते की ओर से सोमवार को दो सड़क सीमा में रहे धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई बी-2 बाईपास पर सड़क सीमा में रहे बालाजी के मंदिर पर और दूसरी शिव नगर, मुरलीपुरा में 40 फीट रोड पर सड़क सीमा में रहे हनुमान मंदिर को हटाने की हुई। इसके साथ ही दस्ते ने जोन-10 में बदनपुरा-ईदगाह के पास जेडीए की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही रामनगरिया में खसरा नं. 163 166 से 169 में अतिक्रमण कर बनाई गई बाउंड्रीवॉल अन्य निर्माण को हटाने सहित गोम्स डिफेंस कॉलोनी, गुरुद्वारा के पास सुविधा क्षेत्र में बनाई जा रही दुकानों को सील किया गया।