- Hindi News
- खोले के हनुमानजी 16 को पहुंचेगी कावड़ पदयात्रा
खोले के हनुमानजी 16 को पहुंचेगी कावड़ पदयात्रा
जयपुर | श्रीनरवर आश्रम सेवा समिति खोले के हनुमान मंदिर की 31वीं कावड़ पद यात्रा पुष्कर से खोले के हनुमानजी 16 फरवरी को आएगी। कावड़ पदयात्री शुक्रवार तीर्थराज पुष्कर से पवित्र जल लेकर रवाना होगी। समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि कावड़ पदयात्रा के लिए 101 कावडिए़ गुरुवार को सुबह जयपुर से रवाना हुए, जो श्रीराम आश्रम पुष्कर पहुंचेंगे। यहां भजनों का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 13 फरवरी को सुबह 9 बजे गऊघाट पर पूजन कर कलशों में जल लेकर कावड़ यात्री लवाजमे के साथ रवाना होंगे। इसी दिन यात्री किशनगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर कावडिए़ 14 फरवरी को दूदू, 15 फरवरी को बड़ के बालाजी और सोमवार 16 फरवरी को बड़ के बालाजी से रवाना होकर मोती डूंगरी गणेश मंदिर, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, गंगापोल, बदनपुरा होकर रात्रि 8 बजे मंदिर पहुंचेंगे।