पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस खबर पर अपनी राय देने के लिए 9772201707 पर एसएमएस वाट्सएप करें

इस खबर पर अपनी राय देने के लिए 9772201707 पर एसएमएस/वाट्सएप करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिपोर्ट के चौंकाने वाले तथ्य

सिटी फ्रंट पेज पर

नकली घी सरगना से घूस लेकर अफसरों के ट्रांसफर करते थे एडीजी : जांच रिपोर्ट

जयपुर. एकसाल पहले 7 दिसंबर को नकली घी के मामले में 6 पुलिसकर्मी, 10 फूड इंस्पेक्टर, 4 एसीबीकर्मियों सहित 102 लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में अधिकतर आरोपी जमानत पर हैं और मामले की तह में जाने पर नए खुलासे करने वाली जांच रिपोर्ट एसीबी के ताले में कैद है। कारण- राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक जसवंत संपतराम। नकली घी सरगना दिनेश सिंघल से उनकी साठगांठ के पुख्ता सबूत के रिपोर्ट में दावे किए गए हैं। कॉल डिटेल, बैंक स्टेटमेंट, गवाह के आधार पर बताया गया है कि नकली घी सरगना दिनेश सिंघल के जरिए रिश्वत लेकर एडीजी पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के तबादले करते थे। वहीं, सिंघल पुलिस वालों को संपतराम से संबंध का हवाला देकर डिप्टी स्तर तक के अफसरों से स्थानांतरण के नाम पर पैसे वसूलता था। फिर ये पैसे एडीजी तक पहुंचते थे। 8 पुलिसकर्मियों से पैसे लेकर स्थानांतरण होना प्रमाणित माना।

एसीबी के डीजी की विशेष शाखा के प्रभारी जांच अधिकारी एएसपी ने 60 दिन से पहले ही अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर दी थी, लेकिन वरिष्ठ अफसरों ने 90 दिन की अवधि में चालान पेश नहीं होने दिया। इस कारण जेल में बंद दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई। हालांकि वे दूसरे केस में अभी जेल में ही हैं। जांच अफसर की ओर से पेश की गई एक हजार पेज की 531 नंबर मुकदमे की यह जांच रिपोर्ट अब ताले में है। जांच दूसरे अफसर को दे दी गई है।









इसमें एडीजी जसवंत संपतराम के खिलाफ पद का दुरुपयोग करके 8 पुलिस वालों के सिंघल के कहने पर स्थानांतरण करने , नकली घी के कारोबारी को अवैध फायदा पहुंचाने और बदले में रिश्वत, उपहार आदि प्राप्त करने का उन पर जुर्म प्रमाणित माना है।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक जसवंत सपतराम की प|ी कमलजीत सपतराम एक इश्योरेंस कंपनी में एजेंट हैं। काम के कमीशन के बदले जसवंत सम्पतराम सिंघल और उनसे काम करवाने वाले पुलिस वालों से पॉलिसियां करवाने की शर्त रखते थे। सिंघल ने एडीजी की प|ी से बीमा की कई सारी पॉलिसियां ले रखी थी, जिसका वो एक साल में 2 लाख रुपए का प्रीमियम चुकाता था। इसके अलावा वह अन्य पुलिसवालों और अपने साथियों पर भी कमलजीत से बीमा कराने के लिए दबाव डालता था। जांच में सामने आया कि सिंघल