पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हसनपुरा ए में नए राशन कार्ड बंटना शुरू

हसनपुरा-ए में नए राशन कार्ड बंटना शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हसनपुरा-ए में नए राशन कार्ड बंटना शुरू

जयपुर| हसनपुरा-एवार्ड नं. 19 में सोमवार से नए राशन कार्डों का वितरण शुरू हो गया। इस मौके पर नागरिक सुरक्षा के डिविजन वार्डन राजेंद्र सिंह बगड़, पोस्ट वार्डन कैलाश चंद कंडेरा ने वरिष्ठ नागरिकों को राशन बांटे। बाद में सेक्टर वार्डनों ने अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर राशन कार्ड बांटे।

एसडीपीआईका जनाधिकार अभियान शुरू

जयपुर|सोशल डेमोक्रेटिकपार्टी ऑफ इंडिया की ओर से सोमवार से 45 दिवसीय जन अधिकार अभियान शुरू हुआ। प्रदेश सचिव डॉ. इस्माइल ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को नुक्कड़ नाटक सभाओं के माध्यम से अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया जाएगा।

मुस्लिमसमाज ने राज्यपाल से की मुलाकात

जयपुर|राज्यपाल कल्याणसिंहने सोमवार को मुस्लिम समाज संगठनों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस मौके पर डॉ. जाकिर हुसैन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अशफाक अहमद महासचिव एम. सादिक खान सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने नए राज्यपाल को बधाई दी। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का एक दल सादिक खान के नेतृत्व में मिला। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सिंह से डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रो. यू.सी. सांखला ने मुलाकात की। इसी तरह कुलाधिपति से कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलपति डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ भी मिले।