7वीं फ्लाइट से हजयात्रियों को राहत
जयपुर | हजयात्राप्रारंभ होने के पहले दिन से ही फ्लाइट के देरी से उड़ान भरने से परेशान हजयात्रियों को सोमवार को राहत मिली। पहली बार सातवीं फ्लाइट ने तय समय पर उड़ान भरी। अब मंगलवार को भी फ्लाइट सही समय पर उड़ान भरेगी। हजयात्रियों की रवानगी 9 सितंबर से शुरू हुई थी। पहले दिन से ही फ्लाइट लेट हो रही थी। हजयात्रियों को होटल में ठहराने तक की नौबत गई थी। अब तक गई 6 में से 3 फ्लाइट तो 24 घंटे से भी अधिक देरी से गईं। सोमवार को सातवीं फ्लाइट में 235 हजयात्री रवाना हुए। इसमें से 142 पुरुष और 93 महिलाएं शामिल थीं। हज कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि फ्लाइट के सही समय पर रवाना होने से अब हजयात्रियों, परिजनों और कमेटी के पदाधिकारियों को काफी राहत मिली है।
मातालीलावंती का बरसी महोत्सव कल से
मातालीलावंती ट्रस्ट की ओर से खजाने वालों का रास्ता के माता लीलावंती दरबार में बुधवार से तीन दिवसीय बरसी महोत्सव मनेगा। ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद राजपाल ने बताया कि इसमें प्रेमप्रकाश मंडलाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज प्रेमप्रकाश संत मंडली और संत महात्मा अपनी वाणी का अमृत बरसाएंगे।