- Hindi News
- प्रारंभिक शिक्षा: जयपुर पूर्व ब्लॉक के पास खुद का ऑिफस ही नहीं
प्रारंभिक शिक्षा: जयपुर पूर्व ब्लॉक के पास खुद का ऑिफस ही नहीं
जयपुर| एकीकरणमें विसंगतियां सामने आने के मामले थम नहीं रहे हैं। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल सिंधी नादरजी में कमरों की कमी के कारण बच्चों को पहले से ही परेशानी हो रही थी, अब उसमें राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल घेरसाइवाड़ को भी मर्ज कर इस परेशानी को बढ़ा दिया गया है। सिंधी नादरजी में 277 और घेरसाइवाड़ में 207 बच्चे हैं। अब इन 484 बच्चों के बैठने के लिए सिंधी नादरजी स्कूल में जगह ही नहीं बची और उन्हें खुले में पढ़ना पड़ रहा है। यही नहीं यह सिंधी भाषा का स्कूल है। इसमें सामान्य स्कूल को मर्ज कर दिया गया। इससे बच्चों के बीच भी गफलत की स्थिति बन गई है। बच्चों के बैठने के लिए यहां केवल 3 बरामदे हैं और वे भी जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। स्कूल के हैडमास्टर ने डीईओ को इस मामले पर परिवेदना दी है। इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि एकीकरण को लेकर जो शिकायतें परिवेदनाएं प्राप्त हुई थीं, उनका निस्तारण किया जा रहा है।
बरामदे में चल रहे स्कूल में मिला दिया दूसरा स्कूल
भास्कर न्यूज| जयपुर
प्रारंभिकशिक्षा में जयपुर के आधे स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए बने बीईईओ जयपुर पूर्व कार्यालय के पास अपना खुद का ऑफिस नहीं है। जयपुर शहर में प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को दो ब्लॉकों जयपुर पूर्व पश्चिम में बांटा हुआ है। जयपुर पश्चिम ब्लॉक का कार्यालय तो महारानी कॉलेज के एनबीडी स्कूल में बना हुआ है।
पिछले साल 8 नवंबर को संयुक्त शासन सचिव ने निदेशालय को आदेश भेजकर जयपुर पूर्व ब्लॉक के ऑफिस के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस ब्लॉक का काम डीईओ प्रारंभिक कार्यालय से किया जा रहा है। इससे रिकॉर्ड रखने, सूचनाएं मंगवाने, छात्रवृत्ति के फॉर्म जमा करने का काम भगवान भरोसे चलता है। ब्लॉक में 115 से अधिक सरकारी स्कूल और 600 से अधिक शिक्षक हैं। इस ब्लॉक में लगभग 1500 निजी स्कूल है। आरटीई और फीस निर्धारण मामले में निजी स्कूलों से भी सूचना मंगाने में परेशानी हो रही है।
यहांबन सकता है कार्यालय
डीईओकार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ब्लॉक के कार्यालय के लिए हवामहल के पीछे स्थित राजकीय महाराजा आदर्श उच्च प्राथमिक स्कूल उपयुक्त जगह है। यहां पर्याप्त कमरे जगह होने से कार्यालय खुल सकता है। इसके अलावा अन्य स्थान भी तलाशा जा सकता है।