पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा एक साझी जिम्मेदारी पर चर्चा

सड़क सुरक्षा एक साझी जिम्मेदारी पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्राइविंग स्कूलों का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

जयपुर|शास्त्रीनगर के साइंस पार्क में सोमवार को आल इंडिया मोटर ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में सड़क सुरक्षा एक साझी जिम्मेदारी पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने जिला स्तर पर ड्राइविंग स्कूलों के लिए ट्रैक बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान थे और विशिष्ट अतिथि प्रमुख शासन सचिव ट्रांसपोर्ट राजेश्वरसिंह, डीजी एसीबी मनोज भट्ट, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त मनीषा अरोड़ा और आरटीओ विजयपालसिंह थे। अधिवेशन में 20 राज्यों से मोटर ड्राइविंग स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।