पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सही और समय पर काम करें इंजीनियर\'

\"सही और समय पर काम करें इंजीनियर\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| सार्वजनिकनिर्माण मंत्री यूनुस खान ने इंजीनियरों को अपना काम समय पर और सही तरीके से पूरा करने का संकल्प लेने को कहा है। वे सोमवार को इंजीनियर्स डे पर राजस्थान सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के मुख्यालय पर लगे रक्तदान शिविर में बोल रहे थे। खान ने कहा कि एम विश्वेश्वरैया को सच्ची श्रद्घांजलि यही होगी कि अभियंता उनके आदर्शों को अपनाते हुए निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ अंजाम देने के लिए संकल्पित हों। इस मौके पर विभाग के प्रमुख सचिव डी.बी.गुप्ता ने कहा कि अगले 4-5 वर्ष में राज्य में पीपीपी के तहत सड़कों पर 70 हजार करोड़ का निवेश होना है। अगर इसे हम योजनानुसार, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे तो राजस्थान में सड़कों का परिदृश्य ही बदल जाएगा।