- Hindi News
- शास्त्रीनगर योग साधना केंद्र सर्वश्रेष्ठ
शास्त्रीनगर योग साधना केंद्र सर्वश्रेष्ठ
शास्त्रीनगर योग साधना केंद्र सर्वश्रेष्ठ
स्वास्थ्ययोग परिषद ने मनाया 41वां वार्षिक समारोह
जयपुर|राजस्थानस्वास्थ्य योग परिषद का 41वां वार्षिक समारोह शास्त्रीनगर के योग भवन में मनाया गया। इस मौके पर शास्त्रीनगर योग साधना केंद्र को सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य केंद्रों के श्रेष्ठ साधकों-साधिकाओं श्रेष्ठ योग परिवारों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में स्वामी प्रज्ञानानंद ने अष्टांग योग की महत्ता बताते हुए इसे जीवन में उतारने की सलाह दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशपाल य
शास्त्रीनगर योग साधना केंद्र सर्वश्रेष्ठ
स्वास्थ्ययोग परिषद ने मनाया 41वां वार्षिक समारोह
जयपुर|राजस्थानस्वास्थ्य योग परिषद का 41वां वार्षिक समारोह शास्त्रीनगर के योग भवन में मनाया गया। इस मौके पर शास्त्रीनगर योग साधना केंद्र को सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य केंद्रों के श्रेष्ठ साधकों-साधिकाओं श्रेष्ठ योग परिवारों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में स्वामी प्रज्ञानानंद ने अष्टांग योग की महत्ता बताते हुए इसे जीवन में उतारने की सलाह दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशपाल यश ने योग ध्यान को जीवन शरण से मुक्ति का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि योग प्राणायाम ध्यान से शरीर, मन एवं आत्मा का शुद्धिकरण होता है। समारोह में अष्टांग योग, जूड़ो-कराते आदि का प्रदर्शन किया गया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र छाबड़ा और सचिव हरिचरण सिंहल ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में सबने सामूहिक गोठ का आनंद उठाया।