पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह नामांकन शिविरों में कोताही पर होगी कार्रवाई

भामाशाह नामांकन शिविरों में कोताही पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| भामाशाहनामांकन शिविरों में कोताही बरतने वाले अफसरों प्रविष्टियों में त्रुटि पाई जाने पर खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने शिविरों की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने सोमवार को एडीएम, एसडीएम, उपखंड अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा नगर निगम के जोन आयुक्तों अन्य अधिकारियों को बैठक में शिविरों की गंभीरता से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि सभी अफसर अपने क्षेत्रों में भामाशाह योजना के शिविरों में नामांकन की प्रविष्टियां पूर्णतया त्रुटिरहित और शुद्ध होना सुनिश्चित करें। प्रविष्टियों में गलती होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही निलंबन करने 16 सीसीए के तहत जांच की कार्रवाई की जाएगी।