हितोपासना शिविर के लिए गए श्रद्धालु
हितोपासना शिविर के लिए गए श्रद्धालु
जयपुर| श्रीहित राधा वल्लभ समाज की ओर से हरिद्वार में मंगलवार से चार दिवसीय हितोपासना शिविर का शुभारंभ होगा। शिविर में शामिल होने सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का दल रेल से रवाना हुआ। शिविर में गोस्वामी प्रेम कुमार और गोस्वामी हितेंद्र कुमार महाराज के प्रवचन होंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु ऋषिकेश शुकताल आदि पौराणिक स्थलों का दर्शन भी करेंगे।