पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्याम महाकुंभ के पोस्टर का विमोचन

जयपुर| श्रीश्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति जयपुर एवं श्री श्याम भजन संध्या सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्याम महाकुंभ 19 से 21 सितंबर तक खंडेलवाल कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। श्याम महाकुंभ के लिए आयोजित कलश शोभायात्रा एवं विराट भजन अमृत गंगा (श्याम महाकुंभ) के पोस्टर का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने अपने निवास पर किया। इस अवसर पर संरक्षक रामबाबू झालानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश पाटोदिया, कैलाश बड़ाया आिद उपस्थित थे।