उर्दू शिक्षकों-अभिभावकों का प्रदर्शन
जयपुर | राजस्थानउर्दू शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को उर्दू शिक्षकों उर्दू भाषी विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन किया। हिंदी उर्दू में लिखे नारों की तख्तियों के साथ उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वे उर्दू भाषा उर्दू शिक्षकों के साथ हो रहे सौतेले बर्ताव को खत्म करने उर्दू स्कूलों को सामान्य स्कूलों में मर्ज करने के आदेश वापस लेने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन कायमखानी, जिला अध्यक्ष हनीफ खान चाकसू, उपाध्यक्ष शहाना खान, उर्दू भाषी अभिभावक मुराद खान बैरी, वसीम अकरम, मोहम्मद अदनान, जाकिर हुसैन, सैयद मसूद अख्तर, फरजाना खान, गुलाम हुसैन फौजी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।