- Hindi News
- शिक्षकों ने मौखिक आदेश पर एकीकरण का विरोध किया
शिक्षकों ने मौखिक आदेश पर एकीकरण का विरोध किया
जयपुर | केवलमौखिक आदेशों से एकीकरण की कवायद को अमलीजामा पहनाने का शिक्षक संगठनों ने विरोध प्रारंभ कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी बड़ी कवायद को केवल मौखिक आदेश से ही पूरा कर दिया गया।
अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल का कहना है कि एकीकरण में जो गड़बड़ियां सामने रही हैं, उसका एक कारण यह भी है कि कोई नियम ही नहीं बनाए गए। उन्होंने ऐसे आदेशों को रद्द करने की मांग की है। राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय संयोजक विजय उपाध्याय का कहना है कि एकीकरण से पहले नियम बनाए जाते हैं। इसमें शिक्षक संगठनों की राय ली होती तो सही रहता। गौरतलब है कि सवाई माधोपुर कलेक्टर ने डीईओ से नियमों की प्रति मांगी थी। तब डीईओ ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने मौखिक आदेशों से एकीकरण के प्रस्ताव भेजे थे।