- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर } स्टूडियोअपार्टमेंट, लग्जरी विला, स्मार्ट होम जैसे कॉन्सेप्ट
सिटी रिपोर्टर } स्टूडियोअपार्टमेंट, लग्जरी विला, स्मार्ट होम जैसे कॉन्सेप्ट
सिटी रिपोर्टर } स्टूडियोअपार्टमेंट, लग्जरी विला, स्मार्ट होम जैसे कॉन्सेप्ट राजस्थान रियल एस्टेट प्रॉपर्टी एक्सपो में नजर रहे हैं। इसमें प्रदेश भर के बिल्डर्स हिस्सा ले रहे हैं। छुट्टी का दिन होने की वजह से पिछले दिनों के मुकाबले रविवार को ज्यादा भीड़ रही।
एक्सपो कमेटी के हितेश धानुका ने बताया कि इस एक्सपो में 75 से अधिक बिल्डर अपने 600 से अधिक प्रोजेक्ट डिसप्ले कर रहे हैं। इससे आने वाले लोगों को अपने बजट के अनुसार आशियाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। एक ही छत के नीचे बिल्डरों के प्रोजेक्ट की जानकारी एंड यूजर को डायरेक्ट मिल रही है। क्रेडाई की ओर से आयोजित की जा रही इस एक्सपो में जयपुराइट्स के लिए शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्रांड विला का कॉन्सेप्ट
दिल्ली,मुंबई, बेंगलुरू और पुणे के बाद ग्रांड विला का कॉन्सेप्ट जयपुराइट्स को काफी पसंद रहा है। ऐसे में यूनिक ड्रीम बिल्डर के डिप्टी जनरल मैनेजर लग्जरी विला का कॉन्सेप्ट लेकर रहे हैं। उन्होंने कहा, इसमें सिक्योरिटी के अलग फीचर्स हैं। ये विला 100 गज से ऊपर के बनेंगे।
इकोनॉमीरेंज में क्लब हाउस
एक्सपोमें अफॉर्डेबल हाउसिंग पर फोकस किया गया है। इस बार यहां इकोनॉमी रेंज की वाइड वैराइटी देखने मिल रही है। एसएनजी ग्रुप के सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट संदीप बियान ने बताया कि हम 25 से 35 लाख रुपए में फुल क्लब हाउस की सुविधा दे रहे हैं।
real estate expo
} अमरूदों के बाग में चल रही राजस्थान रियल एस्टेट प्रॉपर्टी एक्सपो का सोमवार को अंतिम दिन
जैसा बजट वैसा आशियाना