पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों और उत्पाद के बीच कनेक्शन रखता है मायने

लोगों और उत्पाद के बीच कनेक्शन रखता है मायने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय डिजाइन की अपनी कुछ खासियत है। महलों, मंदिरों, हवेलियों में मौजूद उस वक्त की कारीगरी आज भी टूरिस्ट को लुभा रही है। इसी को देखते हुए सिटी पैलेस में रविवार को ‘भारतीय डिजाइन का इतिहास’ पर टॉक आयोजित की गई। ‘कनेक्शंस: ऐमेस , इंडिया, एग्जीबिशन्स’ विषय पर वाशिंगटन के रॉबर्ट स्टेपल्स और बारबरा फाहस ने विचार रखे। रॉबर्ट ने कहा कि लोगों और उत्पादों के बीच कनेक्शन महत्वपूर्ण होता है। विवरणों से उत्पाद बन सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मायने कनेक्शन रखता है। उन्होंने प्रजेंटेशन के जरिए अपने कुछ उत्पादों और डिजाइन की गई इमारतों के बारे में बताया।

इस कार्यक्रम के दौरान ऐमेस के भारत से संबंधों, एग्जीबिशन डिजाइन और म्यूजियम प्लानिंग में उनके द्वारा किए गए अंतरराष्ट्रीय कार्यों में से कुछ को प्रस्तुत किया जाएगा।

सिटी पैलेस में रविवार को ‘भारतीय डिजाइन का इतिहास’ पर हुई टॉक, एक्सपर्ट रॉबर्ट स्टेपल्स और बारबरा फाहस ने रखे विचार