पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 सफाईकर्मियों ने अपने काम के िलए किराए पर रखे कर्मचारी

500 सफाईकर्मियों ने अपने काम के िलए किराए पर रखे कर्मचारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

}जबकि िसर्फ बायोमैट्रिक मशीन से इन्हें रोका जा सकता है

} अफसरों को पता है कर्मचािरयों का खेल, पर जता रहे हैं मजबूरी

1 फरवरी से नई कंपनी का सफाई के लिए बीट्स उपलब्ध कराने का काम, 2900 कर्मचारी का दावा

रविवार को सफाई कर्मचारियों के साथ एवजी भी अवकाश पर

रविवारको भास्कर ने सफाई के हालात देखे तो सामने आया कि कुछ ही हिस्से में सफाई हो रही है। कारण, स्थाई सफाई और एवजी कर्मचारी छुट्टी पर रहते हैं। चारदीवारी के हवामहल जोन पूर्व, जोन पश्चिम और मोतीडूंगरी से 198 मैट्रिक टन ही कचरा एकत्र हुआ जबकि रोजाना 550 मैट्रिक टन कचरा यहां पहुंचता है।

हाजिरी में कमीशन की बंदर बांट

सफाईकर्मीकी हाजिरी जमादार द्वारा हाजिरी गाह पर रखे रजिस्टर में दर्ज की जाती है। यहां स्वास्थ्य निरीक्षक हाजिरी की जांच करता है। और हाजिरी रजिस्टर को जोन आफिस भेजता है। जोन में बाबू कंप्यूटर से हाजिरी दर्ज करता है।

मॉनिटरिंग की करेंगे व्यवस्था : सीईओ

^सफाईकी नियमित मॉनिटरिंग होती है। सफाई कर्मचारियों ने किराए के कर्मचारी लगा रखे हैं। मुझे मालूम नहीं हैं। अगर ऐसा है तो जिम्मेदारों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। -ज्ञानारामचौधरी, सीईओ,नगर निगम

जिनकी ड्यूटी, वही करें काम को जल्द करेंगे सुनिश्चित : हेल्थ कमिश्नर

^जमादारोंकी मिलीभगत से एवजी में काम कर रहे हैं। रविवार को अधिकतर कर्मचारी छुट्टी पर ही रहते हैं। ऐसे में बीट्स में लगे अस्थायी कर्मचारी काम करते हैं। प्लान तैयार किया जा रहा है कि पूरे महीने स्थायी कर्मी काम पर आएं। -सांवर मल, हैल्थ कमिश्नर

पार्षद मॉनिटरिंग करें : मेयर

^सफाईकर्मचारियों के नाम पर कोई और काम कर रहा है। अगर ऐसा है तो यह गंभीर है। पार्षद की जिम्मेदारी है कि वह सफाई कर्मचारियों की मॉनिटरिंग करें। ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। हाजिरीगाह में उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाएगी। -निर्मल नाहटा, मेयर

स्वास्थ्य शाखा के कर्मचारियों का वेतन भत्ते 218 करोड़ एवज में काम कर रहे हैं करीब 500 कर्मचारी

सफाई का बजट ~295 करोड़

स्थायी सफाई कर्मचारी 5400

बापू बाजार में निगम कर्मचारी कचरा एकत्र करता मिला। उसने एक दो जगहों पर सफाई नहीं की और पूछने पर बताया कि 1500 रुपए मिलते हैं। वह भी एवजी है। लेकिन किसकी एवज में काम कर रहा है यह उसे जानकारी नहीं। हालांकि उसने अपना नाम नहीं बताया और भाग छूटा।

मोहित कुमार, चौड़ा रास्ता में नमकीन वाली गली के पास सफाई करता मिला। उसने बताया वह किसी कर्मचारी की जगह काम कर रहा है। उसकी ड्यूटी अमर जैन हॉस्पिटल से तेलीपाड़ा तक सफाई करने की है। 2200 रुपए मिलते हैं, जो काफी कम है।

बनवारीलाल, नशे में लालजी सांड का रास्ता के भीतर से ट्रॉली लेकर आता मिला। ड्यूटी पर शराब पीने की बात पर उसने बताया कि वह एवजी कर्मचारी है। स्थायी कर्मचारी का काम कर रहा है। वह रोज 2 घंटे सफाई काम करता है।