- Hindi News
- रोडवेज प्राइवेट बसों की एक वेबसाइट पर अब हो सकेगी ऑनलाइन बुकिंग
रोडवेज-प्राइवेट बसों की एक वेबसाइट पर अब हो सकेगी ऑनलाइन बुकिंग
जयपुर| रोडवेजऔर प्राइवेट बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मार्गों और किराया की जानकारी अब ऑन लाइन मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग ने डाटा एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया है। यह व्यवस्था लागू होने से पहले राजस्थान बस पोर्ट ऑथोरिटी के माध्यम से गांव-ढाणी में परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने वर्तमान में संचालित रोडवेज और प्राइवेट बसों के परमिट, उनका समय-सारणी और किराया की सूची पीडब्ल्यूडी विभाग को उपलब्ध करा दी है। सूची के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग प्रदेश में संचालित बसों का ऑन लाइन मैप तैयार करेगा। इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग हाइवे से लेकर गांव-ढाणी की सड़कों के विवरण डाला जाएगा। साथ ही बस, मार्ग, किराया की जानकारी ऑन लाइन की जाएगी। यात्री सुविधा के आधार पर बुकिंग करा सकेंगे। इस बारे में अपर परिवहन आयुक्त (िनयम) मुकुल राज का कहना है िक परिवहन विभाग ने पीडब्ल्यूडी को परमिट की सूची उपलब्ध करा दी, अब पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग और किस मार्ग पर बसें संचालित होने की सूची तैयार कर रहा है। इसके बाद ऐसे मार्ग जहां पर कनेक्टिविटी नहीं है, उन पर ऑन कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों को राहत िमलेगी।