भक्तामर पाठ अनुष्ठान 15 को
भक्तामर पाठ अनुष्ठान 15 को
जयपुर| जैनसोश्यल ग्रुप हैरिटेज सिटी के नॉर्दन रीजन की ओर से 168वां भक्तामर स्रोत पाठ अनुष्ठान 15 फरवरी को भट्टारकजी की नसियां में होगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन रविवार को महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र के गोधा ने किया। कार्यक्रम में ग्रुप पदािधकारी ज्ञानप्रकाश टोंग्या, सुभाष बज, सूर्यप्रकाश छाबड़ा आदि मौजूद थे।
स्वाइनफ्लू : बचाव के लिए काढ़ा िपलाया
जयपुर|राजकीयआयुर्वेद चिकित्सालय प्रतापनगर की ओर से स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए भ्रमणशील इकाई के माध्यम से जगह-जगह काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सालय के डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि इस दौरान राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों पर करीब 2383 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।