पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेशनल न्यूरो अपडेट 2015 में दिमागी बीमारियों के इलाज पर हुआ मंथन

इंटरनेशनल न्यूरो अपडेट-2015 में दिमागी बीमारियों के इलाज पर हुआ मंथन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतोकबादुर्लभजी इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज का रविवार को शुभारंभ हुआ। इंस्टीट्यूट का उद्घाटन लंदन के नेशनल हॉस्पिटल फॉर नर्वस डिजीज के प्रो.कैलाश भाटिया और नई दिल्ली के ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज के पूर्व निदेशक प्रो.गौरी देवी ने किया। इस अवसर पर दो दिवसीय कांफ्रेंस भी शुरू हुई। कांफ्रेंस के पहले दिन सिर दर्द के बढ़ रहे मामले, मिर्गी के दौरे, पर्किन्सन, ब्रेन ट्यूमर,बैक पैन स्पाइन कॉर्ड, माइक्रो बिना सर्जरी के इलाज पर चर्चा हुई। कान्फ्रेंस के आयोजन अध्यक्ष डॉ.सुरेश गुप्ता ने बताया कि पक्षघात पर विशेष सेशन हुआ। इसमें पक्षघात कम से कम समय में इलाज उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा ब्रेन टीबी के ट्रीटमेंट पर चर्चा हुई। सोमवार को ब्रेन हेमरेज और पार्किन्सन पर चर्चा होगी। कांफ्रेंस में यूके, अमेरिका सहित दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू, लखनऊ से करीब 300 डॉक्टर्स हिस्सा ले रहे हैं।