- Hindi News
- डिग्गी कृषि अनुसंधान उपकेंद्र का कुलपति ने किया अवलोकन
डिग्गी कृषि अनुसंधान उपकेंद्र का कुलपति ने किया अवलोकन
जयपुर| कर्णनरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के तहत डिग्गी कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र का कुलपति हनुमान सिंह भाटी ने रविवार को अवलोकन किया। उन्होंने जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा की और केंद्र को बारानी खेती का प्रमुख अनुसंधान केंद्र बनाने को कहा। साथ ही केंद्र पर फलदार पौधे लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि कृषि वानिकी से जलवायु परिवर्तन कुप्रभावों से बचा जा सकेगा। उन्होंने केंद्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।