एमएनआईटी में छात्रा को स्वाइन फ्लू
जयपुर। एमएनआईटीमें पढ़ने वाले 5 हजार छात्रों में एक छात्रा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई है। कॉलेज छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने परिसर में 2 आईसोलेशन वार्ड बना दिए हैं। इनमें 24 घंटे मेडिकल ऑफिसर्स तैनात रहेंगे। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक यह छात्रा चेन्नई से लौटी है। आशंका है कि उसे यात्रा के दौरान स्वाइन फ्लू के वायरस ने चपेट में ले लिया। एमएनआईटी के निदेशक आई के भट्ट का कहना है कि कॉलेज प्रशासन सभी छात्रों का चैकअप करवा रहा है। परिसर में दो बस और एम्ब्यूलेंस भी तैनात कर दी गई है। स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद रविवार को हॉस्टल के छात्र परीक्षाएं स्थगित करने और छुट्टी देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। वहीं कॉलेज प्रशासन ने आज से शुरू हो रही परीक्षा का हवाला देते हुए छुट्टी देने से इंकार कर दिया है।
कॉलेज प्रशासन एक छात्रा को ही स्वाइन फ्लू पॉजेटिव बता रहा है वहीं छात्रों का कहना है कि परिसर में रहने वाले आधा दर्जन छात्र स्वाइन फ्लू पॉजेटिव पाए गए हैं।
Sub heading :
कॉलेज प्रशासन ने परिसर में 2 आईसोलेशन वार्ड बनाए, 24 घंटे मेडिकल ऑफिसर्स किए तैनात