- Hindi News
- विद्यालय बचाने के लिए किया यज्ञ, मुकदमे वापस लेने की मांग भी
विद्यालय बचाने के लिए किया यज्ञ, मुकदमे वापस लेने की मांग भी
जयपुर| अखिलभारतीय नाटाणी परिवार (समिति) की ओर से छोटी चौपड़ स्थित राजकीय महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को बचाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। श्रीसीतारामजी मंदिर, छोटी चौपड़ में रविवार दोपहर हुए यज्ञ में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और छात्राओं ने हिस्सा लिया। आंदोलन में जन प्रतिनिधियों से जुड़ने की अपील की। यज्ञ में आए लोगों ने छात्राओं पर लगाए मुकदमे को वापस लेने की मांग भी की।
छोटी चौपड़ में महाराजा बालिका स्कूल बचाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।