पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता के आदेश की निंदा की

स्कूलों में सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता के आदेश की निंदा की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| पॉपुलरफ्रंट ऑफ इंडिया की ओर से प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को हुई। इसमें सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता के आदेश को धार्मिक स्वतंत्रता का हनन बताया और इसकी निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष अनीस अंसारी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सभी धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं। ये क्रियाएं किसी धर्म विशेष से संबंधित हैं, इसलिए इन्हें अनिवार्य नहीं किया जा सकता। बैठक में दिल्ली में हाल ही चर्चों में हुए हमलों की निंदा की। उधर जमियत उलेमा-ए-हिंद की ओर से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सूर्य नमस्कार को धार्मिक स्वतंत्रता मौलिक अधिकारों का हनन बताया। प्रदेश महासचिव अब्दुल वाहिद खतरी ने कहा कि असंवैधानिक आदेश का कड़ा विरोध किया जाएगा।