जयपुर| महाशिवरात्रिके पावन पर्व पर नौ दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण रविवार से शुरू हुआ। नारायण नगर विस्तार, झोटवाड़ा के वैष्णोदेवी चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुए इस महापुराण के तहत कलशयात्रा निकाली गई। यहां संत रसिक महाराज 17 फरवरी तक संगीतमय कथा प्रवचन करेंगे।