गोरक्षा महाकुंभ रैली 14 को
जयपुर| अखिलभारत हिंदू क्रांति सेना के तत्वावधान में 14 फरवरी को शहर में गोरक्षा महाकुंभ वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना के प्रदेशाध्यक्ष बच्चूसिंह बैसला ने बताया कि रैली दोपहर 1 बजे गलता गेट से शुरू होकर उद्योग मैदान में संपन्न होगी। यहां विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्रमाता घोषित करवाना और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाया जाना है।