पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाह स्थलों के सामने गंदगी से परेशान लोगों ने लगाया जाम

विवाह स्थलों के सामने गंदगी से परेशान लोगों ने लगाया जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झोटवाड़ामंेपंडित की थड़ी पर श्रीराम नगर में विवाह स्थलों की मनमानी के खिलाफ स्थानीय वाशिंदों ने रविवार को खासा हंगामा किया। विवाह स्थलों के बाहर गंदगी से परेशान लोगों ने ट्रैफिक आवाजाही रोक दी। बाद में स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे और सफाई करवाने का लिखित आश्वासन दिया।

श्रीराम नगर विकास समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह महरोली के नेतृत्व में 2 घंटे तक जाम लगाए रखा। यहां के लोग विवाह स्थलों के बाहर सफाई नहीं होने से परेशान हैं। लोगों का कहना था कि विवाह कार्यक्रम के बाद लोग सड़क पर ही बचा-खुचा सामान डाल जाते हैं। इसके चलते आवारा पशु भी यहां एकत्र हो जाते हैं। खाने के अपशिष्ट के कारण आसपास की कॉलोनियों में दुर्गंध फैली रहती है। लोगों को इससे स्वाइन फ्लू फैलने का डर सता रहा है। यहां के लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद गणेश सैनी संजय जांगिड़ को भी कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामला बढ़ते देखकर झोटवाड़ा थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद गणेश सैनी संजय जांगिड़ को मौके पर बुलाया। स्थानीय पार्षदों ने सात दिन के भीतर हालात सुधारने का लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ और यातायात यथावत हो सका।