पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांचवीं के बच्चे हल नहीं कर सके गणित के सामान्य सवाल

पांचवीं के बच्चे हल नहीं कर सके गणित के सामान्य सवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| शिक्षाविभाग की ओर से बुधवार से स्कूलों में संबलन अभियान प्रारंभ किया गया। पहले दिन अभियान फीका रहा और कोई बड़ा अधिकारी स्कूलों में नहीं पहुंचा। जिले के 163 स्कूलों में अधिकारियों ने बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की। इस दौरान स्कूलों में पहुंचे अधिकारी यह देखकर हैरान रह गए कि पांचवीं कक्षा का बच्चा गणित के सामान्य सवाल भी हल नहीं कर पाया। छठी कक्षा के बच्चे के हिंदी पढ़ना और सातवीं कक्षा का बच्चा अंग्रेजी भी ठीक ढंग से पढ़ नहीं पाया। अभियान के तहत पहली से आठवीं तक के बच्चों के गणित, अंग्रेजी और हिंदी में पढ़ाई के शैक्षिक स्तर की जांच की जा रही है। जिले में अब गुरुवार शुक्रवार को 200 स्कूलों में अधिकारी जाएंगे। प्रदेशभर में 3500 अधिकारी 7 हजार स्कूलों की जांच के लिए पहुंचने हैं।