- Hindi News
- सफाई में जहां गड़बड़ी वहां छोड़ निगम ने सब िनरीक्षक बदले
सफाई में जहां गड़बड़ी वहां छोड़ निगम ने सब िनरीक्षक बदले
शहरकी सफाई व्यवस्था सुधारने और स्वास्थ्य शाखा से जुड़े अफसरों पर लगाम लगाने के लिए निगम प्रशासन ने 4 मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों और 3 स्वास्थ्य निरीक्षकों के काम में बदलाव किया है। हालांकि चारदीवारी के हवामहल जोन पूर्व और पश्चिम के जिन वार्डों में सफाई के हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं। उनके मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों को छेड़ा तक नहीं गया।
सफाई कार्य में हो रही गड़बड़ी और बीट्स सिस्टम पर लगाम कसने के लिए निगम प्रशासन ने मुख्य निरीक्षक और िनरक्षकों के तबादले किए हैं। आदेशों में सांगानेर जोन के मुख्य िनरीक्षक छोटेलाल चौधरी को आमेर जोन में लगाया है। जबकि आमेर जोन के मुख्य िनरीक्षक प्रदीप शर्मा को सांगानेर जोन की सफाई काम काम दिया है। इसी प्रकार मुख्य िनरीक्षक मदनमोहन शर्मा को मोतीडूंगरी जोन से हटाकर सिविल लाइंस जोन के वार्ड 26, 27, 28, 30, 56, 57 और 58 की व्यवस्था देखने को कहा है। सन्नी सिन्हा को सिविल लाइंस से हटाकर मोतीडूंगरी जोन के वार्ड नं. 59, 60, 61, 62 और 64 में मुख्य िनरीक्षक का काम सौंपा है। जबकि हवामहल पूर्व पश्चिम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नहीं बदले हैं, जबकि यहीं सर्वाधिक खराब हालात हैं।
तीननिरीक्षकों को मुख्य निरीक्षक का काम
आदेशोंमें विद्याधर नगर जोन के स्वास्थ्य निरीक्षक अमरचंद शर्मा को वार्ड 1 से 7, रामकिशोर गुप्ता को 8 से 14 दिनेश गोयल को वार्ड 23, 24, 25, 79, 80, 81 और 82 में मुख्य िनरीक्षक का काम सौंपा गया है।
अजमेरी गेट के पास लोगों को सड़क पार करने के लिए यहां पदमार्ग बनाया गया, लेकिन अमूमन बंद ही रहता है। लोग ट्रैफिक के बीच से रास्ता पार करते हैं। आज यह कूड़ादान बनकर रह गया।
इंफ्रा रिपोर्टर. जयपुर
शहरकी सफाई व्यवस्था सुधारने और स्वास्थ्य शाखा से जुड़े अफसरों पर लगाम लगाने के लिए निगम प्रशासन ने 4 मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों और 3 स्वास्थ्य निरीक्षकों के काम में बदलाव किया है। हालांकि चारदीवारी के हवामहल जोन पूर्व और पश्चिम के जिन वार्डों में सफाई के हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं। उनके मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों को छेड़ा तक नहीं गया।
सफाई कार्य में हो रही गड़बड़ी और बीट्स सिस्टम पर लगाम कसने के लिए निगम प्रशासन ने मुख्य निरीक्षक और िनरक्षकों के तबादले किए हैं। आदेशों में सांगानेर जोन के मुख्य िनरीक्षक छोटेलाल चौधरी को आमेर जोन में लगाया है। जबकि आमेर जोन के मुख्य िनरीक्षक प्रदीप शर्मा को सांगानेर जोन की सफाई काम काम दिया है। इसी प्रकार मुख्य िनरीक्षक मदनमोहन शर्मा को मोतीडूंगरी जोन से हटाकर सिविल लाइंस जोन के वार्ड 26, 27, 28, 30, 56, 57 और 58 की व्यवस्था देखने को कहा है। सन्नी सिन्हा को सिविल लाइंस से हटाकर मोतीडूंगरी जोन के वार्ड नं. 59, 60, 61, 62 और 64 में मुख्य िनरीक्षक का काम सौंपा है। जबकि हवामहल पूर्व पश्चिम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नहीं बदले हैं, जबकि यहीं सर्वाधिक खराब हालात हैं।
तीननिरीक्षकों को मुख्य निरीक्षक का काम
आदेशोंमें विद्याधर नगर जोन के स्वास्थ्य निरीक्षक अमरचंद शर्मा को वार्ड 1 से 7, रामकिशोर गुप्ता को 8 से 14 दिनेश गोयल को वार्ड 23, 24, 25, 79, 80, 81 और 82 में मुख्य िनरीक्षक का काम सौंपा गया है।
नगर निगम में शुक्रवार को होने वाली साधारण सभा की पहली बैठक को देखते हुए भाजपा कांग्रेस के पार्षदों की प्री-बोर्ड बैठक होगी। दोनों ही दलों के वरिष्ठ पार्षदों को कहा गया है कि वे पहली बार चुनकर आए पार्षदों को बैठक में होने वाले कार्य और पार्षद के तौर तरीके के बारे में बताए। भाजपा पार्षद दल की प्री-बोर्ड बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर रखी गई है।
बैठक में मेयर निर्मल नाहटा, डिप्टी मेयर मनोज भारद्वाज के अलावा दूसरी बार चुने गए पार्षद मान पंडि़त, राखी राठौड़ और सुनीता आकड़ नए पार्षदों को बोर्ड बैठकों का महत्व और पार्षद व्यवहार के बारे में बताएंगे। यह इसलिए भी किया जा रहा है ताकि लंबे समय से वार्डों में विकास नहीं होने से नाराज पार्षद अपने व्यवहार में संयम रखें। उधर, कांग्रेस पार्षद दल की बैठक सांगानेर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम कागजी के यहां दोपहर 3 बजे बुलाई गई है। कांग्रेस में वरिष्ठ पार्षद गुलामनबी, उमरदराज मंजू शर्मा को नए पार्षदों को गाइड करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।