स्कूल बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान
जयपुर| राजकीयमहाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी चौपड़ को यथा स्थिति बनाए रखने के लिए किए जा रहे जनांदोलन की कड़ी में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अखिल भारतीय नाटाणी परिवार (समिति) की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर नाटाणी महामंत्री छोटीलाल नाटाणी के नेतृत्व में अभियान वार्डवार शुरू किया गया है। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महावीर शरण नाटाणी ने बताया कि शहर की विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है।