- Hindi News
- ‘सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले संकुचित मानसिकता त्यागें’
‘सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले संकुचित मानसिकता त्यागें’
आरएसएसके अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य विचारक इंद्रेश कुमार ने राज्य सरकार की ओर से स्कूलों में शुरू किए गए सूर्य नमस्कार का समर्थन किया है। उनका कहना है कि इसका विरोध करने वालों को संकुचित मानसिकता कट्टरता छोड़नी चाहिए। बुधवार को चैंबर भवन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात की। वे यहां हिमालय परिवार के कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम के बाद इंद्रेश कुमार ने कहा कि सब देशों में योग को स्वीकार किया जा रहा है। सभी स्वस्थ विश्व स्वस्थ मनुष्य की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले नहीं चाहते कि उनके मजहब के लोग स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, भाईचारे से रहे। राजस्थान सरकार ने विश्व योग दिवस की रोशनी में यह कदम उठाया है। इससे बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि नवंबर में राजस्थान की सीमाओं पर जाकर देश की रक्षा का संकल्प लेंगे। बीएसएफ के जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। सीमा पर जाने का मकसद पाकिस्तान को संदेश देना है कि हम देश की रक्षा के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह के कट्टरतावाद के खिलाफ हैं। हमारा नारा है एक देश, एक जन, विकसित सीमा सुरक्षित भारत।