पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआईजी ने बकाया स्टाम्प ड्यूटी के 468 मामलों में वसूले ~ 15.16 करोड़

डीआईजी ने बकाया स्टाम्प ड्यूटी के 468 मामलों में वसूले ~ 15.16 करोड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| पंजीयनमुद्रांक विभाग के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) (सर्किल-प्रथम) सुषमा अरोड़ा के निर्देशों के बाद सब रजिस्ट्रार ने बकाया स्टाम्प ड्यूटी के 468 मामलों में 15 करोड़ 16 लाख रुपए की रिकॉर्ड वसूली की है। स्टाम्प ड्यूटी की बकाया राशि जमा नहीं कराने पर 19 मामलों में बकायादारों की संपत्ति कुर्की करने के आदेश जारी कर दिए। कुर्की के बाद 9 बकायादारों ने स्टाम्प ड्यूटी जमा करवा दी। वहीं 10 बकायादारों के खिलाफ नीलामी कार्रवाई हो रही है। साथ ही बुधवार को रजिस्ट्री के दौरान स्टाम्प ड्यूटी नहीं चुकाने वाले एरन गोल्ड सुख इंटरनेशनल लिमिटेड के 9 बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। डीआईजी अरोड़ा ने बताया कि सरकार ने 15 मार्च तक राशि जमा कराने पर ब्याज पैनल्टी में अधिसूचना के अनुसार रियायत देय है। पंजीयन विभाग ने वसूली के लिए सभी प्रकरणों में नोटिस जारी किए जा चुके है बकायादारों से व्यक्तिगत संपर्क भी किया जा रहा है।

निर्देश के बाद फार्म हाउस कुर्क

पंजीयनमुद्रांक विभाग की डीआईजी (सर्किल- तृतीय) ज्योति चौहान के निर्देश के बाद जिले के जमवारामगढ़ आंधी क्षेत्रों में स्टाम्प ड्यूटी नहीं चुकाने पर फार्म हाउसों की कुर्की की गई है। अब इन फार्म हाउसों को नीलाम कर स्टाम्प ड्यूटी की बकाया राशि वसूली जाएगी। विभाग की डीआईजी (सर्किल- तृतीय) ज्योति चौहान ने बताया कि सबरजिस्ट्रार (जमवारामगढ़) लक्ष्मीकांत कटारा ने मथुरादासपुरा में कृषि भूमि पर स्टाम्प ड्यूटी के 22 लाख रुपए बकाया होने पर श्यामसुंदर पुत्र हीरा अग्रवाल के चांदपोल बाजार के मिश्र राजाजी का रास्ता के अग्रवाल भवन की कुर्की की कार्रवाई की गई। भवन पर कुर्की नोटिस चस्पां कर दिया।

एरन गोल्ड सुख इंटरनेशनल में इनकी संपत्ति की कुर्की

बकायादार बकाया दुकान नं.

राधेश्याम2.10 लाख 16

शांति शर्मा 2.10 लाख 16

राखी शर्मा 1.40 लाख 16

रिंकू शर्मा 70 हजार 17

बृजकिशोर शर्मा 1.80 लाख 17

संतोष शर्मा 2 लाख 17

निधि वर्मा 50 हजार एसएफ-21

रेखा लालवानी 67 हजार एटीएम-2

रेखा लालवानी 1.15 लाख एलजीएफ 28